दुर्ग में देह व्यापार का गोरखधंधा, मकान में चल रहा था गंदा खेल

दुर्ग

दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। देह-व्यापार के रैकेट के बारे में जब वहां को लोगों को जानकारी हुई तो हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मकान पर दबिश देकर देह-व्यापार के रैकेट में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :  भाजपा प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रशिक्षण बीजेपी की कार्ययोजना का अभिन्न अंग : प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जिला प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया, ग्रामीणों को सूचना मिली कि अहेरी के कल्याण कॉलेज के पास एक मकान में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने पहले हंगामा किया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया गया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा में 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 35,616 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

इसके बाद मकान में दबिश दिया गया जहां से दो पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उन्हें पकड़कर थाना ले जाकर पूछताछ की गई। उन्होंने देह-व्यापार की अवैध गतिविधियों का संचालन करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment