हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, पाकिस्तान के खिलाफ जीत जरूरी

नई दिल्‍ली
 भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेशक हॉकी वर्ल्‍ड कप 2026 में वेल्‍स को 3-1 से मात देकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। मगर सोमवार को पूल डी के अपने दूसरे मैच में उसे इंग्‍लैंड के हाथों 2-4 की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम हाफ टाइम तक 2-1 से आगे थी, लेकिन इंग्‍लैंड ने दूसरे हाफ में अपने हमले तेज किए और भारत की कमजोर डिफेंस का फायदा उठाते हुए मैच जीत लिया। भारतीय टीम का विश्‍व कप (Hockey World Cup 2026) में 32 साल से इंग्‍लैंड को मात देने का सपना टूट नहीं पाया।

प्‍वाइंट्स का हाल
पता हो कि नॉकआउट चरण में प्रत्‍येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्‍वालीफाई करेंगी। भारतीय टीम के दो मैचों में तीन अंक हैं जबकि इंग्‍लैंड (India vs England Hockey World Cup 2026) ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते और उसके छह अंक है। भारत को अपना आखिरी लीग मैच पाकिस्‍तान के खिलाफ 19 अगस्‍त को खेलना है।

ये भी पढ़ें :  अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग ने उठाई उंगली, भारत ने कहा- अपने गिरेबान में झांकें

भारत के नॉकआउट (India qualification scenarios) में क्‍वालीफाई करने का समीकरण एकदम साफ है। भारत को हार से बचना होगा और जीत दर्ज करके ही वो नॉकआउट में प्रवेश कर पाएगी। वैसे, भारत के नॉकआउट में क्‍वालीफाई करने के कुल तीन समीकरण हैं। चलिए आपको बताते हैं।

पहला समीकरण
भारत के लिए सबसे आसान काम होगा चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को हराना। भारत के जीत से 6 अंक हो जाएंगे और इस तरह वो शीर्ष दो में जगह पक्‍की कर लेगा। इंग्‍लैंड के छह अंक हैं जबकि पाकिस्‍तान और वेल्‍स का खाता नहीं खुला है। भारत अगर जीता को वर्ल्‍ड कप 2026 के सुपर पूल्‍स की (FIH Hockey World Cup 2026) क्‍वालीफिकेशन पक्‍की है।

ये भी पढ़ें :  U19 World Cup Final: खिताबी जीत के लिए 'यंग' टीम इंडिया करेगी इंग्लैंड का धुआं-धुआं, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की उम्मीद

दूसरा समीकरण – ड्रॉ मैच होने की स्थिति में क्‍या होगा
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अगर मैच ड्रॉ हुआ तो टीम इंडिया के 4 अंक हो जाएंगे। भारत शीर्ष दो की दावेदारी में जरूर बना रहेगा, लेकिन उसे इंग्‍लैंड बनाम वेल्‍स मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।

अगर इंग्‍लैंड ने वेल्‍स को पटखनी दी तो उसके 9 अंक हो जाएंगे और भारत के चार। पाकिस्‍तान के भी चार अंक होंगे। तब दूसरे स्‍थान के लिए भारत-पाकिस्‍तान में जंग होगी। अगर इंग्‍लैंड बनाम वेल्‍स मैच ड्रॉ हुआ तो इंग्लिश टीम के सात अंक होंगे और वेल्‍स का खाता खुलेगा। भारत चार अंक के साथ दूसरे स्‍थान पर रहकर क्‍वालीफाई कर जाएगा।

मुश्किल तब होगी, अगर वेल्‍स ने इंग्‍लैंड को हरा दिया। वेल्‍स के 3 अंक हो जाएंगे। इंग्‍लैंड के छह अंक होंगे। भारत के चार अंक होंगे और वो तब भी क्‍वालीफाई कर जाएगा। ऐसे में पाकिस्‍तान के खिलाफ ड्रॉ मैच काफी होगा, लेकिन आसानी से क्‍वालीफाई करने के लिए भारत को हर हाल में जीत दर्ज करना होगी।

ये भी पढ़ें :  जेमिमा का जलवा! हरमन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को हराया, भारत ने रचा इतिहास – वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री

तीसरा समीकरण – भारत अगर हारा तो…
भारतीय टीम अगर पाकिस्‍तान से मुकाबला हारी तो बाहर हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि भारत के तीन अंक होंगे जबकि पाकिस्‍तान के चार अंक हो जाएंगे। भारत इसलिए पाकिस्‍तान के खिलाफ हार नहीं झेल सकता।

हॉकी वर्ल्‍ड कप 2026 का फॉर्मेट
हॉकी वर्ल्‍ड कप 2026 में 16 टीमों को चार ग्रुपों में बाटा गया है। भारत ग्रुप डी में इंग्‍लैंड, पाकिस्‍तान और वेल्‍स के साथ है। प्रत्‍येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर पूल्‍स में क्‍वालीफाई करेंगी। सुपर पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में क्‍वालीफाई करेंगी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment