Droupadi Murmu Speech: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को कर रहीं हैं संबोधित…

 

नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 25 जनवरी, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित कर रही हैं। ये इस अवसर पर उनका पहला भाषण है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई के साथ की। राष्ट्रपति ने कहा कि चौहत्तरवें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को, मैं हार्दिक बधाई देती हूं। जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तब एक राष्ट्र के रूप में हमने मिल-जुल कर जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनका हम उत्सव मनाते हैं।

ये भी पढ़ें :  जाकिर नाइक ने कहा भाजपा सरकार अभी ताकतवर नहीं है, आप मजबूती से विरोध करेंगे तो उन्हें कदम वापस खींचने होंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हर नागरिक को गौरव गाथा पर गर्व है। हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है। इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं, यही भारत का सार-तत्व है।

ये भी पढ़ें :  युद्ध के संकट में दुबई रियल एस्टेट, अरबों डॉलर के निवेश पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment