Padma Awards 2023 : पद्म पुरस्कारों का ऐलान, छत्तीसगढ़ की इन हस्तियों मिलेगा पुरस्कार, देखिए सूची….

 

 

 

नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 25 जनवरी, 2023

2023 के लिए राष्ट्रपति ने तीन युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें :  भूपेश बघेल आज 'मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि' का करेंगे शुभारंभ, पंचायतों को मिलेंगे 10-10 हजार.....

पद्म भूषण के लिए चुने गए 9 नाम

वहीं, एसएल भयरप्पा, कुमार मंगलम बिड़ला, दीपक धर, वाणी जयराम, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति (सामाजिक कार्यकर्ता) और कमलेश डी पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

राकेश झुनझुनवाला, रवीना टंडन समेत 91 अन्य को पद्मश्री

राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), RRR फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्मश्री के 91 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  थाना से जमानत पर रिहा 10 आरोपी जेल दाखिल

ORS के जनक को पद्म विभूषण सम्मान

पश्चिम बंगाल से तालुक्क रखने वाले पूर्व डॉ दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है। डॉ. दिलीप वही शख्स थे जिन्होंने ORS के फॉर्मूले की खोज की थी। उन्हें ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है। साल 2022 में अक्टूबर महीने में ही उनका निधन हो गया था।

इन्हें दिया जाता है पुरस्कार

गौरतलब है कि पद्म पुरस्कार – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। साल 1954 से ये पुरस्कार, हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के कई गुमनाम नायकों को यह सम्मान दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर के हाई स्कूल ग्राउंड से ध्वनि विस्तारक यंत्र जब्त, राजस्व और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

आइए जानते हैं इस बार किसे पद्म विभूषण और किसे पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा…

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment