कोहरे का कहर: रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 10.5 घंटे लेट, भूख-प्यास से बेहाल यात्री

नई दिल्ली

देश भर में भीषण ठंड का कहर जारी है। सड़कों पर सुबह-शाम कोहरा छाया रहता है। कोहरे की वजह से उड़ानें भी रद्द हो रही हैं। उधर, ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंच रही है। वहीं, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बीते शुक्रवार को साढ़े दस घंटे देर से दिल्ली पहुंची।

ये भी पढ़ें :  Sharad Yadav Passes Away : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

रेलवे की ओर से यात्रियों को दी गई सिर्फ एक कटोरी खिचड़ी
रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बीते शुक्रवार को साढ़े दस घंटे देर से रात पौने दस बजे दिल्ली पहुंची जबकि, दिल्ली पहुंचने का इसका निर्धारित समय दिन के 11 बजे है। बता दें कि भले ही कोहरे की वजह से रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लेट हुई, लेकिन इसमें यात्रियों का क्या कसूर है कि जो रेलवे की ओर से उन्हें सिर्फ एक कटोरी खिचड़ी दी गई।

ये भी पढ़ें :  जापान से खबर के बाद Yes Bank के शेयर में जोरदार उछाल

लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट
रांची से दिल्ली जा रहे दंपति ने बताया कि साढ़े दस घंटे में मात्र एक बार रेलवे की ओर से एक कटोरी खिचड़ी दी गई। उसके बाद बच्चे भूख से बिलबिलाते रहे, लेकिन पैंट्री स्टाफ ने कहा कि ट्रेन में अब न तो पीने का पानी है और न ही खाने का कोई सामान। वहीं, लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चल रही हैं।

ये भी पढ़ें :  मौसम के करवट लेते ही इन्फ्लूएंजा वायरस सक्रिय, 2 महीने से 10 साल तक के बच्चों का करें बचाव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment