क्वॉड समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हॉट माइक पर चीन के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया, जो चर्चा में आ गया

वॉशिंगटन
क्वॉड समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हॉट माइक पर चीन के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया, जो चर्चा में आ गया। जो बाइडेन ने कहा कि चीन हमारी परीक्षा ले रहा है। बाइडेन ने यह बात बात उस वक्त कही जब रिपोर्टर्स सम्मेलन स्थल से निकलकर बाहर जा रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने यह बात बेहद धीमे से कही थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इसे सुन लिया। बाद में व्हाइट हाउस ने इसका बचाव भी किया। बाइडेन को यह कहते हुए सुना गया कि मेरे खयाल से चीन को आक्रामक रूप से आगे बढ़ाने के लिए जिनपिंग कुछ डिप्लोमेट स्पेस खरीदना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें :  मितानिनों को मिली बड़ी सौगात : साय सरकार ने 72 हजार मितानिनों के खाते में डाले 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए की प्रोत्साहन राशि

81 वर्षीय नेता ने कहा कि चीन का आक्रामक व्यवहार जारी है। आर्थिक और प्रौद्योगिकी समेत कई मोर्चों पर पूरे क्षेत्र में वह हमारी लगातार परीक्षा ले रहा है। बाइडन ने जोर देकर कहा कि क्वाड राष्ट्रों का मानना है कि तीव्र प्रतिस्पर्धा के समय में गहन कूटनीति की जरूरत है। अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान आई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीज ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें :  नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन : आज कांकेर में प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी शामिल, सीएम भूपेश बघेल 866 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति की इन टिप्पणियों पर बचाव की मुद्रा में नजर आए। उन्होंने कहा कि इन पर विस्तार से बात करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी समझाने की कोशिश की कि क्वाड देश केवल चीन को लेकर नहीं बैठे थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि चीन एजेंडे में होता। यह एक इंडो-पैसिफिक सम्मेलन है। यह एक इंडो-पैसिफिक पार्टनरशिप है।

ये भी पढ़ें :  दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति योल की गिरफ्तारी में जांचकर्ताओं ने पुलिस से मांगी मदद, समर्थकों के विरोध के बाद फैसला

अधिकारी ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन एक प्रमुख देश है। लेकिन मुझे लगता है कि यह कहना भी उचित है कि एजेंडे में कई अन्य विषय थे। बता दें कि दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामक सैन्य कार्रवाइयों के संदर्भ में, क्वाड देशों ने स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर जोर दिया। चीन का दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर दोनों क्षेत्रों में विवाद चल रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment