दशहरा-दीवाली की छह-छह दिन रहेगी छुट्टी

रायपुर

राज्य सरकार ने स्कूल-कालेजों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन की छुट्टी की सूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश छह-छह दिन का रहेगा और ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन का होगा। लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर स्कूल, बीएड-डीएड कालेजों व अन्य के लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  स्पेन यात्री जेवियर 10 सालों में चारों धाम सहित 12 ज्योतिर्लिंगों के पदैल दर्शन कर चुके, महाकुंभ में स्नान करने के बाद रीवा पहुंचे

कब से कब तक रहेगा अवकाश
दशहरा – 7 से 12 अक्टूबर 2024 तक छह दिन ।
दीवाली – 28 अक्टूबर से दो नवंबर 2024 तक छह दिन।
शीतकालीन अवकाश – 23 से 28 दिसंबर 2024 छह दिन।
ग्रीष्मकालीन अवकाश – 1 मई से 15 जून 2025 तक 46 दिन।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment