ईस्ट दिल्ली बना दिल्ली प्रीमियर लीग का चैंपियन

नई दिल्ली
ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने रविवार को यहां खेले गए फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार पर तीन रन की रोमांचक जीत से दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता। ईस्ट दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक रावत की 39 गेंद पर नाबाद 78 रन की पारी की मदद से पांच विकेट पर 183 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर बनाया। साउथ दिल्ली की टीम उसके जवाब में नौ विकेट पर 180 रन ही बना पाई।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल में आज ही के दिन रचा गया था इतिहास, 549 रनों के साथ बना था एक मैच का सबसे बड़ा स्कोर

मयंक रावत ने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए। उनके अलावा हिम्मत सिंह ने 20 और हार्दिक शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। साउथ दिल्ली की तरफ से राघव सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।

मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे साउथ दिल्ली की तरफ से तेजस्वी दहिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। उनके अलावा विजन पांचाल ने 25 रन की पारी खेली। ईस्ट दिल्ली की तरफ से रौनक बाघेला और सिमरजीत सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए। मयंक रावत ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया तथा 15 रन देकर एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें :  चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज दीपक हुड्डा आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, खतरे में करियर

 

Share

Leave a Comment