Diwali और छठ पर भोपाल मंडल से गुजरेंगी आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनें, विशेष ट्रेनें 30 नवंबर तक नियमित रूप चलेंगी

 भोपाल
 दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये विशेष ट्रेनें एक अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जा रही है। इस बार भी त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है। विशेष रूप से भोपाल मंडल से आठ विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। त्योहारों के समय, विशेषकर दीपावली और छठ पूजा के दौरान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की ओर बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं।

भोपाल मंडल से गुजरने वाली विशेष ट्रेन

    एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन

ट्रेन 01143 एलटीटी मुंबई से सुबह 10:30 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन शाम 6:45 बजे। (22 अक्टूबर से 11 नवंबर)

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में BJP लगाएगी MP वाला फॉर्मूला ? प्रत्याशियों के नाम का ऐलान जल्द संभव

ट्रेन 01144 दानापुर से रात 9:30 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 4:50 बजे। (23 अक्टूबर से 12 नवंबर)

    सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक विशेष ट्रेन

ट्रेन 01145 सीएसएमटी मुंबई से हर सोमवार सुबह 11:05 बजे चलेगी। आसनसोल पहुंचने का समय तीसरे दिन राम 2:30 बजे।(21 अक्टूबर से 11 नवंबर)

ट्रेन 01146 आसनसोल से हर बुधवार रात 9 बजे चलेगी। सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 8:15 बजे।(23 अक्टूबर से 13 नवंबर)

    पुणे-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन

ट्रेन 01205 पुणे से 9:30 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन रात 2 बजे।(25 अक्टूबर से 7 नवंबर)

ट्रेन 01206 दानापुर से सुबह 5:30 बजे चलेगी। पुणे पहुंचने का समय अगले दिन शाम 6:15 बजे।(27 अक्टूबर से 9 नवंबर)

    सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष ट्रेन

ट्रेन 01065 सीएसएमटी मुंबई से प्रत्येक गुरुवार सुबह 11:05 बजे चलेगी। अगरतला पहुंचने का समय रविवार रात 1:10 बजे।(31 अक्टूबर और 7 नवंबर)

ये भी पढ़ें :  परिवारजनों मृत मानकर जिनका पिंडदान कर दिया था, 35 साल बाद पागलखाने में मिलीं

ट्रेन 01066 अगरतला से प्रत्येक रविवार दोपहर 3:10 बजे चलेगी। सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय बुधवार रात 3:50 बजे।(3 नवंबर और 10 नवंबर)

    एलटीटी-मुंबई बनारस साप्ताहिक विशेष ट्रेन

ट्रेन 01053 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक बुधवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। बनारस पहुंचने का समय अगले दिन शाम 4:05 बजे।(30 अक्टूबर और 06 नवंबर)

ट्रेन 01054 बनारस से प्रत्येक गुरुवार रात 8:30 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन रात 11:55 बजे।(31 अक्टूबर और 07 नवंबर)

    एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष

ट्रेन 01009 एलटीटी मुंबई से हर सोमवार और शनिवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन शाम 5 बजे।(26, 28 अक्टूबर, 2 और 4 नवंबर)

ट्रेन 01010 दानापुर से प्रत्येक मंगलवार और रविवार शाम 6:15 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन रात 11:55 बजे।(27, 29 अक्टूबर, 3 और 5 नवंबर)

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल ने मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनकर ठगी करने वाला फारुख अमन गिरफ्तार

    एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन

ट्रेन 01043 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। समस्तीपुर पहुंचने का समय अगले दिन रात 9:15 बजे।(31 अक्टूबर और 07 नवंबर)

ट्रेन 01044 समस्तीपुर से प्रत्येक शुक्रवार रात 11:20 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 07:40 बजे।(01 नवंबर और 08 नवंबर)

    एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन

ट्रेन 01045 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक मंगलवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। प्रयागराज पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 11:20 बजे।(29 अक्टूबर और 05 नवंबर)

ट्रेन 01046 प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार शाम 6:50 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन शाम 4:05 बजे।(30 अक्टूबर और 06 नवंबर)

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment