लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट में ईंधन कम होने के कारण लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ

लंदन से दिल्ली जा रही वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की फ्लाइट में ईंधन घट जाने के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 300 यात्री सवार थे। मामला बीते बृहस्पतिवार का है। वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की उड़ान संख्या वीएस 302 सुबह करीब साढ़े दस बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना होती है। विमान दस घंटे से अधिक का सफर कर रात में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचता है।

गत दिवस विमान लंदन से तय समय पर रवाना हुआ लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में ईंधन कम हो गया। ऐसे में पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को सूचना दी और ईंधन की स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग रात एक बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर कराने की अनुमति दी गई।

ये भी पढ़ें :  अखिलेश यादव बोले- उप्र सरकार हो चुकी है असफल, महाकुंभ में ‘महा’बदइंतजामी, सिस्टम हुआ फेल, भीड़ हुई बेकाबू

इधर लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर सुरक्षाबलों और एम्बुलेंस आदि को मुस्तैद कर दिया गया। विमान के पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सावधानी से विमान की लैंडिंग करवाई। विमान के सकुशल लैंड होने पर यात्रियों की जान में जान आई।

ईंधन भरा और लौट गया विमान
लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान को टैक्सीवे पर ले गया गया। विमान में ईंधन भरा गया, जिसके बाद फ्लाइट वापस दिल्ली रवाना हो गई। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे।

ये भी पढ़ें :  UPSSSC और UPPCS की परीक्षाओं में छाया फरमान मियां का नाम, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में शामिल होने से प्रदेशभर में चर्चा

मुंह को आ गई थी यात्रियों की जान
विमान में सवार यात्रियों को जब दिल्ली की जगह लखनऊ में लैंडिंग की सूचना मिली तो वे घबरा गए। पूछने पर उन्हें बताया गया कि ईंधन कम होने से डायवर्ट किया जा रहा है। इससे यात्री घबरा गए। अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद विमान यात्रियों में स्वाभाविक डर पैदा हो गया है लेकिन लखनऊ में लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment