दिल्ली से चेन्नई जा रहे प्लेन की अचानक इंदौर एयरपोर्ट पर उतरी, स्ट्रेचर लेकर दौड़े कर्मचारी

इंदौर
एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर एयरपोर्ट पर की गई. जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में एक यात्री को अचानक सीने में दर्द उठा था. घटना की सूचना मिलने पर प्लेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत प्लेन को इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाया. वहीं, यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां लगभग 3 घंटे उपचार के बाद उसको डिस्चार्ज कर दिया गया.

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी प्रदेश को नए एयरपोर्ट की सौगात देंगे, एयरपोर्ट दतिया में बनकर तैयार

मॉस्को से घर जा रहा था व्यक्ति

पूरा मामला इंदौर के देवी अहिल्या होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है. कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम तहसील निवासी मनोहरन पेरूमल नादर को अचानक से सीने में दर्द हुआ. जिसके चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर में की गई. एयरपोर्ट से तुरंत उन्हें शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार कर 3 घंटे के बाद छुट्टी दे दी गई. जिसके बाद मनोहरन चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं. वह मॉस्को से दिल्ली पहुंचे थे, फिर यहां से चेन्नई जा रहे थे.

ये भी पढ़ें :  इंदौर एयरपोर्ट की बेहतर सुविधाओं में भरी उड़ान, रैंकिंग में 12वें से चौथे नंबर पर पहुंचा

इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी से मांगी इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति

एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सिंह ने कहा, "एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली से चेन्नई जा रही थी, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर एयरपोर्ट पर करवाई गई है. रविवार सुबह प्लेन इंदौर एयरपोर्ट के पास पहुंचा तो अचानक से इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट पर विमान को लैंडिंग की अनुमति दी गई. उसमें सवार कन्याकुमारी निवासी मनोहरन पेरूमल नादर को विमान से निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया."

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment