बिजली चोरी के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल
बिजली चोरी के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा में दिये। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों की वसूली तत्परता से करें। साथ ही उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित करें। समय पर मेंटनेन्स हो। तोमर ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं का ई-केवायसी करवायें।

ये भी पढ़ें :  भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

ऊर्जा मंत्री तोमर ने पावर प्लांटों की समीक्षा करते हुए कहा कि हायडल पॉवर प्रोजेक्ट से उत्पादित बिजली का अधिकतम उपयोग किया जाये। उन्होंने म.प्र. ट्रांसको, जनरेशन कंपनी एवं विद्युत वितरण कंपनियों के कार्यों की भी योजनावार समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक परिवार का एक ही मीटर घर में होना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  विकसित मध्यप्रदेश-2047’ की वित्तीय रूपरेखा तैयार

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसको ने नई ईएचवी लाइनों पर लगभग 4000 कि.मी. 24 फाइबर नेटवर्क स्थापित किया है। सब स्टेशनों को दूर से संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों के अलावा वहाँ पर कोई भी ऑपरेटिंग स्टॉफ तैनात नहीं है। उन्होंने कहा कि कृषि पंपों का वेरीफिकेशन करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव और नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिये जन-जागरूकता ज़रूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

इस दौरान ओएसडी विजय गौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment