ENG vs NZ 2nd Test: जो रूट के निशाने पर सचिन का बड़ा रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

लंदन 
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड  के बीच खेले जा रहे दूर टेस्ट मैच में एक ऐसा कारनामा होने वाला है जो विश्व क्रिकेट को हैरान कर देगा, जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का टेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने वाला है और वो तोड़ने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रुट हैं. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में एक बहुत बड़ा इतिहास रचने की कगार पर खड़े हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अपने 14,000 रन पूरे करने से महज 2 रन दूर हैं. अगर वो इस मुकाबले में यह 2 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैचों के लिहाज से सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

ये भी पढ़ें :  घरेलू मुकाबले में हमें युवाओं को तैयार करने में मदद मिलेगी : रोहित राजपाल

जो रूट ने अब तक अपने शानदार टेस्ट करियर में कुल 165 मैच खेले हैं, जिसकी 301 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए वे 13,998 रन बना चुके हैं. इस बड़े मुकाम को हासिल करते ही जो रूट पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट में अपने 14,000 रन पूरे करने के लिए 171 टेस्ट मैच और 279 पारियां खेलनी पड़ी थीं, जबकि जो रूट सिर्फ अपने 165वें टेस्ट मैच में ही इस जादुई आंकड़े को छूने जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :  Indian Premier League में वफादारी की मिसाल: Virat Kohli समेत एक ही टीम के लिए खेलने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

जो रूट पहले ही टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं और विश्व क्रिकेट के इतिहास में वो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट रनों के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. अब पूरी दुनिया की नजरें जो रूट पर होंगी की वो कब इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार करते हैं। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment