मामा शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे की हुई सगाई, सामने आई तस्वीर

भोपाल

 केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई गुरुवार को अमानत बंसल के साथ दिल्ली में संपन्न हुई है। जानकारी आ रही है कि सगाई में दोनों परिवार के करीब 50-60 लोग शामिल थे। बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कुणाल और कार्तिकेय की शादी में शामिल होने का न्योता दिया।

ये भी पढ़ें :  मोदी सरकार के फैसले पर RSS से जुड़े किसान संगठन का ऐतराज, वापस लेने की रखी मांग

पीएम मोदी से की थी मुलाकात

पीएम मोदी से शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार मुलाकात की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। इस दौरान एक्स पर उन्होंने लिखा था कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं। वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल हैं। प्रधानमंत्री जी से मिलकर मन भावुक हो गया। उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।

ये भी पढ़ें :  भारत सरकार के वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन पोर्टल पर पंजीयन कराने में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे

दरअसल, अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल लिबर्टी शूज कंपनी के मालिक हैं। वहीं अमानत की मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। कार्तिकेय चौहान की होने वाली पत्नी अमानत ने हाल में ही लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई कंप्लीट की है।

ये भी पढ़ें :  स्वप्रेरणा से मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वत: निर्माण हटाने वाले पात्र नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार महीने पहले हुई थी छोटे बेटे की सगाई

शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई चार महीने पहले हुई थी। राजधानी भोपाल में कुणाल की सगाई डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन के साथ हुई थी। रिद्धि और कुणाल ने साथ में ही पढ़ाई की है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment