सिवनी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी के छिंदवाड़ा निवास पर ईओडब्लू की रेड

छिंदवाडा
 सिवनी सीएमओ दिशा डेहरिया के नागपुर रोड स्थित आवास पर आज सुबह करीब 5 बजे ईओडब्लू ने रेड मारी है। रेड में जबलपुर डीएसपी की टीम शामिल है। टीम उनके घर आय से अधिक संपत्ति से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है।

बता दें कि वर्तमान में वे सिवनी नगर पालिका में सीएमओ के पद पर है। इसके अतिरिक्त उनके पास बालाघाट नगरपालिका का भी प्रभार है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ती की शिकायतें ईओडब्ल्यू को मिली है। ईओडब्ल्यू ने शिकायत के आधार परराज जानकारी जुटाई।
सिवनी में पदस्थ है

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 12 सितंबर को उज्जैन में बड़ा प्रदर्शन करेगी, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र से ललकारेगी

इसके बाद आज सुबह 5 बजे टीम ने उनके आवास पर रेड मारी है। इस मामले में ईओडब्ल्यू डीएसपी

धामी सिंह ने बताया कि अभी जांच जारी है। दोपहर तक पूरी जानकारी निकलकर सामने आएगी।
बाबू का पद रहते हुए सीएमओ

सिवनी में पदस्थ सीएमओ पूर्व में चांद और हर्रई नगर परिषद में सीएमओ के पद पर रह चुकी है। वह भ्र्ष्टाचार को लेकर काफी सुर्खियों में रही है। अधिकारियों की सांठगांठ से बाबू का पद रहते हुए सीएमओ का पद हासिल किया था।

ये भी पढ़ें :  एसजीएसआईटीएस के पांच स्नातक पाठ्यक्रमों को एनबीए से मिली वर्ष 2028 तक मान्यता

इस पद को हासिल करने उन्होंने जमकर भ्र्ष्टाचार करने के मामले सामने आए। इसको लेकर भी दर्जनों शिकायतें ईओडब्ल्यू में की गई। जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment