EPFO ने शुरू किया PF ब्याज अपडेट, घर बैठे ऐसे चेक करें बैलेंस

अगर आप नौकरी करते हैं और आपका EPF (Employees' Provident Fund) कटता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% सालाना ब्याज (Annual Interest) खातों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में ब्याज आया है या नहीं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपना PF बैलेंस और ब्याज का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैंl

EPF पर मिलेगा 8.25% ब्याज
EPFO हर साल PF खातों में इंटरेस्ट जोड़ता है. इस बार EPFO आपके PF खाते में 8.25% जोड़ रहा है. यह ब्याज पूरे साल आपके खाते में जमा पैसे के हिसाब से तय होता है और साल में एक बार आपके खाते में जमा किया जाता है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, EPFO करोड़ों खातों में ब्याज भेजने का काम शुरू कर चुका है. इसलिए कई लोगों के PF खाते में ब्याज की रकम और नया बैलेंस दिखना शुरू हो गया है. अगर आपके खाते में अभी तक ब्याज नहीं दिख रहा है, तो चिंता की बात नहीं है. सभी खातों में यह राशि धीरे-धीरे अपडेट की जा रही है l

ये भी पढ़ें :  बच्चो को पढ़ाने के तरीके समझने अब सिंगापुर जाएंगे सरकारी स्कूल शिक्षक

ऐसे करें तुरंत चेक कि ब्याज आया या नहीं
अगर आप अपने PF खाते का अपडेटेड बैलेंस देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं l

    EPFO Member Passbook Portal से करें चेक
    सबसे पहले EPFO Member Passbook Portal पर जाएं.
    अपने UAN (Universal Account Number), पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉग इन करें.
    आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
    इसके बाद View Passbook पर क्लिक करें.
    यहां आपको अपडेटेड EPF बैलेंस और FY26 का ब्याज क्रेडिट हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी मिल जाएगी l

    UMANG ऐप के जरिए देखें बैलेंस

  • EPF बैलेंस UMANG ऐप के जरिए भी आसानी से देखा जा सकता है.
  • Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें l
  • अपने UAN से लॉग इन करें और अकाउंट लिंक करें l
  • इसके बाद आप EPF बैलेंस, मासिक योगदान (Contribution), ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और पासबुक की पूरी जानकारी देख सकते हैं l
ये भी पढ़ें :  जयपुर में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस: डीप टेक और क्वांटम से डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने पर जोर

SMS भेजकर पाएं जानकारी
अगर आपका UAN एक्टिव है और मोबाइल नंबर उससे लिंक है, तो आप SMS के जरिए भी EPF बैलेंस जान सकते हैं. इसके लिए EPFO द्वारा तय फॉर्मेट में 7738299899 नंबर पर SMS भेजें. कुछ ही देर में आपको SMS के जरिए PF बैलेंस, हालिया योगदान और KYC स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी. यह सुविधा कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है l

मिस्ड कॉल देकर करें बैलेंस चेक
EPFO अपने सदस्यों को मिस्ड कॉल सुविधा भी देता है. इसके लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO की मिस्ड कॉल सेवा का इस्तेमाल करें. कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर PF बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए भेज दी जाएगी l

अगर ब्याज अभी तक नहीं दिख रहा तो क्या करें?
अगर आपके PF खाते में अभी तक इंटरेस्ट दिखाई नहीं दे रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. EPFO के मुताबिक, सभी खातों में ब्याज एक साथ नहीं दिखता. ब्याज की राशि फेज वाइज तरीके से अपडेट की जाती है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि पासबुक में एंट्री देर से दिखने पर भी आपका ब्याज कम नहीं होगा. आपको पूरा ब्याज मिलेगा l

ये भी पढ़ें :  RCB vs CSK विवाद: ‘डोसा-इडली’ गाने पर भड़की चेन्नई, मामला BCCI तक पहुंचा

किन लोगों को मिलेगा फायदा?
EPFO फिलहाल देशभर के करीब 35 करोड़ सदस्य खातों को मैनेज करता है, जिनमें लगभग 8 करोड़ एक्टिव खाते शामिल हैं. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25% ही रखी गई है, जो पिछले दो वित्त वर्षों के बराबर हैl

जिन कर्मचारियों के PF खाते में बड़ी रकम जमा है, उन्हें ब्याज के रूप में अच्छी-खासी राशि मिल सकती है. जैसे कि, अगर किसी सदस्य के EPF खाते में पूरे साल 10 लाख रुपये जमा रहे हैं, तो 8.25% ब्याज के हिसाब से उसे लगभग 82,500 रुपये का एनुअल इंटरेस्ट मिलेगा. वहीं, 50 लाख रुपये के बैलेंस पर करीब 4.12 लाख रुपये तक इंटरेस्ट बन सकता है. हालांकि, रियल इंटरेस्ट की राशि पूरे साल के दौरान जमा होने वाले मंथली कॉन्ट्रिब्यूशन और निकासी (Withdrawal) पर निर्भर करती है l

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment