MP कॉलेजों में फैकल्टी संकट: 56% पद खाली, MPPSC की भर्ती 3 साल से अधर में

 भोपाल
 प्रदेश के कॉलेजों में संसाधन के साथ-साथ शिक्षकों की भी कमी है। दो साल के अंदर 32 नए कॉलेज जरूर खोले गए, लेकिन शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में 76 फीसद प्राध्यापक, 56 फीसद सहायक प्राध्यापक के पद खाली हैं। वहीं, प्राचार्यों के पद भी खाली हैं।

90 फीसद से अधिक कॉलेज प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। फिर भी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा तीन साल पहले 1,669 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। एमपीपीएससी की सुस्त कार्यप्रणाली ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। सहायक प्राध्यापक-2022 की भर्ती परीक्षाओं के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के बाद अब भी प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें :  Iran-Israel War के चलते दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम, एमपी के तुशाल सिंह भी हैं शामिल

कई विषयों के लिए शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है। नतीजा यह है कि 571 सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई अतिथि विद्वानों या प्रभारी प्राचार्यों पर है। कई कॉलेजों में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। बता दें, सहायक प्राध्यापक के स्वीकृत 12,895 पदों में से 7,284 पद खाली हैं। इसी तरह प्राध्यापकों के 848 स्वीकृत पद हैं। इनमें 206 पद भरे हुए और 642 खाली हैं।

प्राध्यापकों के 75 फीसद पद खाली प्रदेश के शासकीय कॉलेजों में प्राध्यापकों की 75 फीसद पद खाली हैं। कुल 848 पद स्वीकृत हैं। इनमें 206 कार्यरत हैं, जबकि 642 पद खाली हैं। एमपीपीएससी ने प्राध्यापकों की सीधी भर्ती 2011-12 में की थी। इसके बाद से प्राध्यापकों के पद पर कोई विज्ञापन जारी नहीं किया। प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे कालेज प्रदेश में यूजी के 469 कॉलेजों में 10 पद पर प्राचार्य कार्यरत हैं, बाकी 459 पदों पर प्रभारी प्राचार्य हैं। इसी तरह पीजी कॉलेजों में 98 स्वीकृत पद में से सिर्फ पांच प्राचार्य पद भरे हुए हैं, बाकि 93 प्रभारी प्राचार्य पदस्थ हैं।
प्रदेश भर का आंकड़ा

ये भी पढ़ें :  MP में प्रशासनिक हलचल, 10 IAS अफसरों के हुए तबादले – जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

प्रदेश में कॉलेजों की संख्या : 571 सहायक प्राध्यापकों के स्वीकृत पद : 12,895 कार्यरत सहायक प्राध्यापकों की संख्या : 5,611 खाली पदों की संख्या : 7,284 प्राध्यापकों के स्वीकृत पद : 848 पद कार्यरत पद : 206 पद खाली पद : 642 पद यूजी कालेज में प्राचार्य के स्वीकृत पद : 469 नियमित प्राचार्य : 10 खाली पद : 459 पीजी कालेज में प्राचार्य के स्वीकृत पद : 98 कार्यरत : पांच खाली पद : 93 ग्रंथपाल के स्वीकृत पद : 582 भरे हुए पद : 247 खाली पद : 335 क्रीड़ा अधिकारी के स्वीकृत पद : 543 भरे हुए पद : 227 खाली पद : 316

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश पहला राज्य जहाँ रियल-टाइम फॉरेस्ट अलर्ट सिस्टम लागू

सहायक प्राध्यापक भर्ती-2022 के तहत जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अन्य खाली पदों को भरने के लिए एमपीपीएससी को 2,197 पदों पर सहायक प्राध्यापक की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। – अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा

Share

Leave a Comment