तेज गेंदबाज कुंदई मातिगिमु पर खतरनाक खेल के लिए जुर्माना लगा, डिमेरिट अंक भी मिला

बुलावायो 
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज कुंदई मातिगिमु पर यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन ‘अनुचित और खतरनाक' तरीके से गेंद फेंकने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया। यह घटना दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के 72वें ओवर के दौरान हुई जब मातिगिमु ने गेंदबाजी करने के बाद वापसी आई गेंद को रोका और बल्लेबाज लुआन डि प्रीटोरियस की ओर फेंका जो उनकी कलाई पर लगी। 

ये भी पढ़ें :  Ranji Trophy में साई सुदर्शन ने नाबाद 202 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 96 रन बनाये

मातिगिमु ने खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.9 का उल्लंघन किया। आईसीसी ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि यह ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट उपकरण का कोई अन्य सामान) फेंकने' से संबंधित है। इस तेज गेंदबाज ने अपराध और मैच रेफरी रंजन मदुगले द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। 

ये भी पढ़ें :  ऋषभ पंत फिर फ्लॉप, कोहली के बिना दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र को हराकर जीत की हैट्रिक बनाई

यह 24 महीने की अवधि में जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज का पहला अपराध था। दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान वियान मुल्डर के नाबाद 367 रन की बदौलत पहली पारी पांच विकेट पर 626 रन बनाकर घोषित की। जिम्बाब्वे को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। 

ये भी पढ़ें :  स्कॉटलैंड ने 26 साल बाद फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया, मैक्टोमिने ने दागा करिश्माई गोल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment