एल्विश यादव से मिलकर फीमेल फैन का रो-रो कर हुआ बुरा हल

मुंबई

एल्विश यादव का फैनडम अगले लेवल पर ही है। हाल ही में एक फीमेल फैन का यूट्यूबर के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो लड़की रोती-बिलखती नजर आ रही है। लड़की की उम्र बहुत ज्यादा नहीं है। वो एल्विश से मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगी और यहां तक कि उनके पैरों में गिर पड़ी। यह सिर्फ खुशी के आंसू नहीं थे, बल्कि वो पूरी तरह से सिसकियां लेकर रो रही थी और कांप रही थी।

ये भी पढ़ें :  अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अब वायरल हो रही क्लिप में, एल्विश उसे शांत करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ही समय में वह इमोशनल और डरी हुई भी दिख रही है। पहले तो एल्विश ने फैन की मदद करके उसे अच्छी तरह से संभाला और फिर बगल में कुर्सी पर बैठाया। एल्विश के आस-पास के लोगों ने लड़की को पानी देने की कोशिश की, लेकिन उसने पानी पीने से इनकार कर दिया। वो बस एल्विश को देखती रही।

ये भी पढ़ें :  शाहरुख और रानी को नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान – जानें विजेताओं की पूरी सूची

लोगों ने उड़ाया लड़की का मजाक
हालांकि, वायरल वीडियो को नेटिज़न्स से काफी आलोचना मिल रही है। एक यूजर ने लिखा- पूरी लड़की जात की तरफ से मैं माफ़ी मांगती हूं। जबकि दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा- 2 थप्पड़ मारके स्कूल भजो इसको। अगले ने कहा- पिघल जाने दो ग्लेशियर।

ये भी पढ़ें :  बड़ा चार धाम यात्रा: जानें भारत के चारों दिशाओं में स्थित पवित्र तीर्थों का महत्व

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment