मैहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 6 लोग घायल, एक की मौत

मैहर

मध्य प्रदेश के मैहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए । जिन्हे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  मकर संक्रांति पर मेट्रो का नया टाइम शेड्यूल, भोपाल और इंदौर में बदलेगा ऑपरेशन

मामला मैहर के बेरमा गांव का है। जहां दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और हथियार से मारपीट होना शुरू हो गई। घटना में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जबलपुर रिफर किया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

बताया जा रहा है की आपसी रंजिश के चलते युवक पर लाठी डंडो से हमला किया गया था। जिससे उसकी जान चली गई। फिलहाल इस पुरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment