फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल गंभीर विषयों को कलात्मक ढंग से करते थे प्रस्तुत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल गंभीर विषयों को कलात्मक ढंग से करते थे प्रस्तुत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने निर्देशक बेनेगल के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक और फिल्मकार पद्म विभूषण से सम्मानित श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें :  14 अप्रैल पर टिकी नजरें: क्या तय होगा बिहार का सीएम? शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेनेगल के निधन से भारतीय सिनेमा जगत की बड़ी क्षति हुई है। श्याम बेनेगल ने समानंतर सिनेमा के माध्यम से फिल्म जगत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी फिल्में गंभीर विषयों को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करती थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत श्याम बेनेगल की आत्मा की शांति और परिजन एवं प्रशंसकों को सहने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें :  मौसम विभाग का अलर्ट: ग्वालियर-चंबल संभाग के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment