बजट को लेकर दिलाया वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भरोसा, बोले- छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को मिलेगी और तेजी

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र  24 फरवरी से शुरू हो रहा है. प्रदेश की बढ़ती अर्थव्यवस्था के मद्देनजर इस बार राज्य के गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किए जाने के आसार हैं. इस बात संकेत देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट से छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को और तेजी मिलेगी, साथ ही नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-भिलाई इस्पात संयत्र प्रबंधन और निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ उतरे 500 मजदूर, ठेकेदार पर अनदेखी का आरोप

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि पिछले एक साल में निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को अच्छा बेस मिला है, और उस बेस पर हम अर्थव्यवस्था को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. जैसे-जैसे जीडीपी का ग्रोथ हो रहा है, और टैक्स रेवेन्यू बढ़ रहा है, वैसे ही बजट का साइज भी बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें :  एनएचएआई के सहयोग से 1500 स्कूली बच्चों की आंखों की जांच, 102 को मिलेगा चश्मा

22 फरवरी को कैबिनेट देगी मंजूरी
जानकार इस बार छत्तीसगढ़ का बजट एक लाख पचास हजार करोड़ रुपए के आसपास होने की संभावना जता रहे हैं. इस लिहाज से यह राज्य बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा. नए बजट पर 22 फरवरी को साय कैबिनेट की होने वाली बैठक में चर्चा के साथ मंजूरी दिए जाने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन ओले, बारिश और आंधी का दौर रहेगा

सत्र के दौरान होंगी हंगामाखेज 17 बैठकें
24 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक चलने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें होंगी. सत्र के दौरान 2025-26 के लिए बजट पेश करने के साथ-साथ इसमें विधायकों के सवाल भी होंगे. इस सत्र के लिए विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं, जिनमें 943 तारांकित और 871 आतंकित सवाल शामिल हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment