महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच ई पंडालों में लगी आग

प्रयागराज

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच शनिवार को कई पंडालों में आग लग गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग महाराजा भोग नामक खान-पान की दुकान से लगी थी, जिससे कई पंडालों को नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार नए साल में 70 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोट करने जा रही

इससे पहले 9 फरवरी को भी महाकुंभ मेले में आग लगने की एक घटना सामने आई थी। तब सेक्टर 18 के शंकराचार्य मार्ग पर स्थित एक शिविर में आग लग गई थी। उस घटना में भी कई टेंट जलकर राख हो गए थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था।

ये भी पढ़ें :  अलीगढ़ से ATS ने बांग्लादेशी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया, कपल के पास से भारतीय दस्तावेज के साथ भारत पासपोर्ट भी मिला

महाकुंभ मेले में आग लगने की ये पहली घटना नहीं है। 30 जनवरी को भी सेक्टर-22 में आग लगी थी, जिसमें 15 टेंट जल गए थे। इसके अलावा 19 जनवरी को सेक्टर-19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे। हालांकि, इन सभी घटनाओं में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई की और किसी प्रकार की जनहानि को टाल लिया।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार का ट्रैफिक अवेयरनेस मंत्र हिट, पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 लाख कम हुए चालान

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment