जेपी अस्पताल में लगाया फायर सेफ्टी सिस्टम, अग्नि हादसे से लिया सबक

भोपाल
 बीते दो साल पहले कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने बच्चा वार्ड के एसएनसीयू में आगजनी की घटना के बाद अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजाम चौकस रखने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते शहर के जय प्रकाश जिला अस्पताल में फायर सेटी सिस्टम लगाया गया है।

यह प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है, जहां इतना बड़ा और उन्नत फायर सेफ्टी प्रणाली को स्थापित किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस नई प्रणाली की स्थापना के लिए तीन चरणों की योजना तैयार की है, जिसमें से दो चरण पूरे हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  नगर निगम अब जलकर के बकायादारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा, शिविर लगाकर जलकर जमा करवाएंगे

इस हिस्से में लगाया गया फायर सिस्टम

अस्पताल के बी ब्लाक में ये फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं। इस नए सिस्टम की खासियत यह है कि इसमें पूरे परिसर को कवर किया गया है। कहीं भी हल्का सा धुंआ उठते ही अलार्म बजना शुरू हो जाएगा। इसके बाद जैसे ही हीटिंग टेंम्परेचर बढ़ेगा, आटोमेटिक पाइप लाइन में लगे स्प्रिंकलर से पानी निकलना शुरू हो जाएगा, जिससे आग पर काबू पाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें :  शीघ्र ही लांच करेंगे स्टेट एआई मिशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दो चरण का काम पूरा

अस्पताल में अलार्म सिस्टम एक्टिवेट हो चुका है। इसकी पड़ताल माक ड्रिल कर की जा चुकी है। यह प्रोजेक्ट का पहला चरण था। इसके बाद पाइपलाइन से जोड़कर पूरे परिसर में स्प्रिंकलर लगाने का कार्य भी पूरा हो गया है। अब अंतिम चरण के तहत पाइप लाइन को 50 हजार लीटर की कैपेसिटी वाले टैंक से जोड़ा जाना है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें :  पर्यटन मंत्रालय ने महाकुंभ 2025 को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए

इनका कहना है

यह फायर सेफ्टी सिस्टम सुरक्षा उपाय के साथ अस्पताल के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण सुधार है। इससे मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। मरीजों का अस्पताल के प्रति भरोसे और मजबूत होगा।

– डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल

Share

Leave a Comment