देह व्यापार में लिप्त पांच महिलाएं पकड़ी गईं, महिला थाने की पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर

शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्होर गार्डन के पास देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं ने अपना ठिकाना बना लिया था। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी। सोमवार की सुबह महिला थाने की टीम ने तीनों जगह पर पहुंचकर पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के आसपास अवैध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के सक्रिय रहने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

ये भी पढ़ें :  ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेल गतिविधियों में जुनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

पूर्व में महिलाओं का थाने लाकर कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही उन्हें अवैध गतिविधियों से दूर रहने हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी महिलाओं की हरकत में कोई सुधार नहीं आया। सोमवार की सुबह पुलिस की टीम ने शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के पास दबिश देकर पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर-बिलासपुर में 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी, दुर्ग-सरगुजा में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment