कोहरे का कहर: रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 10.5 घंटे लेट, भूख-प्यास से बेहाल यात्री

नई दिल्ली

देश भर में भीषण ठंड का कहर जारी है। सड़कों पर सुबह-शाम कोहरा छाया रहता है। कोहरे की वजह से उड़ानें भी रद्द हो रही हैं। उधर, ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंच रही है। वहीं, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बीते शुक्रवार को साढ़े दस घंटे देर से दिल्ली पहुंची।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में नई आबकारी नीति जल्द ही होगी लागू

रेलवे की ओर से यात्रियों को दी गई सिर्फ एक कटोरी खिचड़ी
रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बीते शुक्रवार को साढ़े दस घंटे देर से रात पौने दस बजे दिल्ली पहुंची जबकि, दिल्ली पहुंचने का इसका निर्धारित समय दिन के 11 बजे है। बता दें कि भले ही कोहरे की वजह से रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लेट हुई, लेकिन इसमें यात्रियों का क्या कसूर है कि जो रेलवे की ओर से उन्हें सिर्फ एक कटोरी खिचड़ी दी गई।

ये भी पढ़ें :  Niti Aayog Meeting : नीति आयोग की आठवीं बैठक में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, केंद्र सरकार के सामने राज्य के रखी ये मांगे

लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट
रांची से दिल्ली जा रहे दंपति ने बताया कि साढ़े दस घंटे में मात्र एक बार रेलवे की ओर से एक कटोरी खिचड़ी दी गई। उसके बाद बच्चे भूख से बिलबिलाते रहे, लेकिन पैंट्री स्टाफ ने कहा कि ट्रेन में अब न तो पीने का पानी है और न ही खाने का कोई सामान। वहीं, लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चल रही हैं।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में जुटेगी 5 हजार की भीड़, PM मोदी अमेरिका से करेंगे अगुवाई... जानें 21 जून को होने वाले योग दिवस की क्या है तैयारी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment