भोपाल के MP नगर में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट: फॉर्च्यूनर कार चपेट में, इलाके में अफरा-तफरी

भोपाल.

शहर के एमपी नगर में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया, जहां ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने वहां खड़ी फॉर्च्यूनर कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें :  छतरपुर में 8 महीने में 409 बच्चों की मौत, NHM ने हेल्थ मैनेजमेंट से मांगी रिपोर्ट

भोपाल के एमपी नगर इलाके में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी एक फॉर्चूनर कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Share

Leave a Comment