बलौदाबाजार जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या

बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार शाम को एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला, एक युवक और एक मासूम शामिल हैं।

इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चला है। यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री साय

जानकारी के अनुसार, मृतकों में 45 वर्षीय चेतराम केवट, उनकी दो बहनें यशोदा और जमुना, और जमुना का 11 माह का बच्चा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जादू-टोना के संदेह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत लिया है और पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री श्री साय ने किया महतारी वंदन योजना ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ कहानी संग्रह का विमोचन...राज्य की महतारियों की वास्तविक कहानियों को दिया गया है रचनात्मक स्वरूप, हर वर्ग की महिलाओं की आप-बीती का भी है समावेश

तीन संदिग्धों की पहचान रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जादू-टोना के शक में हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment