G20 Summit Schedule 2nd Day : दिल्ली पर टिकी विश्व की निगाहें, आज जी20 सम्मेलन में होंगे ये कार्यक्रम

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 10 सितंबर, 2023

नई दिल्ली में शानदार तरीके से चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। भारत में चल रहे इस सम्मेलन को दुनियाभर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें India-Middle East-Europe Economic Corridor सहित कई अहम फैसले लिए गए।

आज सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आइये जानते हैं कब-कौन सा आयोजन होगा…

ये भी पढ़ें :  UNSC में भारत की दो टूक 'पाकिस्तान को PoK खाली करना ही होगा'

सुबह 8:15 से 9:00 बजे तक: राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन और राजघाट में लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर।

सुबह 9:00 से 9:20 बजे: विश्व नेता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके बाद, नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भारत मंडपम के लीडर्स लाउंज में जाएंगे

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh News : केन्द्रीय संसदीय समिति 16 जनवरी को रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर

सुबह 9:40 से 10:15 बजे: भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन।

सुबह 10:15 बजे से सुबह 10:30 बजे तक: भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह।

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: G20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र ‘वन फ्यूचर’ का आयोजन होगा, जिसके बाद G-20 नई दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाया जाएगा। इसके बाद शिखर सम्मेलन का समापन समारोह होगा।

ये भी पढ़ें :  सिकंदर बेहल: दिल्ली के संघर्षों के बीच आशा और मानवता की उत्कृष्टता का एक प्रकाशपुंज

समारोह के समापन के बाद वैश्विक नेता भारत मंडपम से प्रस्तान करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment