Gangrape victim ने दिया बच्ची को जन्म, बायलॉजिकल फादर का पता लगाने को किए गए 6 आरोपियों के DNA टेस्ट

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सामूहिक बलात्कार पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है. अब पुलिस बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों की डीएनए जांच कर रही है. इसके बाद बच्ची के जैविक पिता का पता चल सकेगा.

जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की पीड़िता ने 18 अक्टूबर को एक बच्ची को जन्म दिया. प्रकाश ,कमल कुमार ,श्रवण और अवधेश यादव महिला के रेप के आरोपी हैं. ऐसे में उनके ब्लड सैंपल लिए गए हैं और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बच्ची के जैविक पिता का पता लगाने के लिए भेजा गया है.

ये भी पढ़ें :  जनता दर्शन: गोरखनाथ मंदिर में 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

लखनऊ के थाना ठाकुरगंज में युवती के मोहल्ले में रहने वाला प्रकाश 20 अक्टूबर 2023 को अपने साथ बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था और बंधक बनाकर दो दिन तक रेप किया था. कुछ दिन बाद उसने युवती को सीतापुर के रहने वाले कमल कपूर को बेच दिया था. आरोप है कि कमल कपूर ने कई दिनों तक पीड़िता से रेप किया इस दौरान पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद आरोपी ने इसे सीतापुर के रहने वाले सरवन यादव को बेच दिया. आरोप हैं की श्रवण और उसके साथ ही अवधेश ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया.

ये भी पढ़ें :  रोहित पांडेय और पूर्व DIG समेत कई नेता सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

इस पूरे मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया . पीड़िता 10 सितंबर को रात में किसी तरह भाग कर घर पहुंची थी और ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें प्रकाश कमल कुमार सरवन यादव और अवधेश और सरवन के बड़े भाई के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद पुलिस ने प्रकाश, कमल कुमार, श्रवण और अवधेश को गिरफ्तार कर लिया था.

ये भी पढ़ें :  राहत आयुक्त ने फर्रूखाबाद, बलिया व बहराइच के राहत शिविरों का किया लाइव निरीक्षण

डीसीपी पश्चिमी जोन विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक पीड़िता की बच्ची के पिता का पता लगाने के लिए सभी आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया गया है. सैंपल भेजे गए हैं और नतीजों का इंतजार किया जा रहा है.

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment