Gold-Silver Rate: चांदी ₹1.81 लाख सस्ती, सोना ₹48,000 सस्ता, जानें 24 कैरेट का नया रेट

 नई दिल्ली

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह बड़ा चेंज देखने को मिला है और दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, पांच दिन की बढ़ोतरी के बाद भी एमसीएक्स (MCX) पर सोना अपने हाई लेवल से 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है. चांदी की अगर बात करें, तो ये कीमती धातु भी अपने हाई लेवल से अभी भी 1.81 लाख रुपये सस्ती मिल रही है. बीते पांच कारोबारी दिनों में 1 Kg Silver Price 14000 रुपये से ज्यादा कम हुआ है। 

ये भी पढ़ें :  भारत में 2023 में सड़क दुर्घटनाओं की वजह 1,73,000 लोगों की मौत हुई: रिपोर्ट

चांदी चमकी, फिर भी हाई से सस्ती
सबसे पहले बताते हैं चांदी की कीमत के बारे में, एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का रेट बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में 14,805 रुपये बढ़ा है. पिछले 10 अप्रैल को 1 किलो चांदी की कीमत 2,43,274 रुपये थी, जो बीते शुक्रवार को 2,58,079 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। 

अगर हाई से तुलना करें, तो हफ्तेभर के उछाल के बाद भी सिल्वर प्राइस क्रैश (Silver Price Crash From High) नजर आ रहा है. दरअसल, इस साल जनवरी महीने में एमसीएक्स पर पहली बार चांदी का वायदा भाव 4 लाख रुपये के पार निकला था और इस कीमती धातु ने 4,39,337 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था, यहां पहुंचने के बाद से ये लगातार बिखरी नजर आई है और इस स्तर से अभी भी 1,81,258 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है। 

ये भी पढ़ें :  सिंहस्थ महाकुंभ से उज्जैन बनेगा वैश्विक धार्मिक पर्यटन गंतव्य

सोना भी पिछले हफ्ते इतना चढ़ा 
बात Gold Rate की करें, तो ये भी चांदी की तरह पिछले हफ्ते चमका है. 10 अप्रैल को 10 Gram 24 Karat Gold Rate एमसीएक्स पर 1,52,652 रुपये पर क्लोज हुआ था और बीते शुक्रवार को ये उछलकर 1,54,605 रुपये पर बंद हुआ. इस हिसाब से देखें, तो हफ्तेभर में सोना 1953 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। 

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-NCR में गर्मी से परेशान लोग, हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी

चांदी की तरह ही सोने का भाव भी जनवरी महीने में तेज रफ्तार से भागते हुए पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकला था. इस कीमती पीली धातु का एमसीएक्स पर लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इस स्तर से वर्तमान रेट की तुलना करें, तो सोना अभी भी 48,379 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment