गूगल ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए पेश किये चार नए फीचर, सेकेंड भर में पहचानेगा गाने, फोटो में आएगी आवाज़

न्यूयार्क
 अगर आप गूगल एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इसका कारण है कि गूगल ने अपने एंड्रॉयड आधारित फोन में चार नये फीचर जोड़े है। जिससे आपकों कई फायदे होंगे। पहले ये फीचर केवल पिक्सल फोन के लिए ही पेश किये जाते थे पर अब ये सभी एंड्रॉयड फोन में उपलब्ध होंग। गूगल ने इन फीचर्स की जानकारी देते हुए कहा है इससे लोगों के काम और भी आसान हो जाएंगे।

म्यूजिक के लिए सर्कल टू सर्च फीचर
इस फीचर की सहायता से ऐप्स स्विच किए बिना आप किसी भी गाने को तुरंत सर्च कर सकते हैं। वह गाना चाहे आपके फोन से सोशल मीडिया पर बजने वाला गाना हो या आपके आस-पास के स्पीकर से बजने वाला म्यूजिक हो। आपका सर्किल टू सर्च को एक्टिव करने के लिए केवल होम बटन या नेविगेशन बार को देर तक दबाये रखना होगा।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली चुनाव में हार सकते हैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बाकी VIP का क्या हाल

टॉक बैक एंड्रॉयड स्क्रीन रीडर फीचर
ये फीचर खास उन लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है जो कम देख पाते हैं या बिलकुल भी नहीं देख पाते हैं। ये फीचर डिवाइस जेमिनी मॉडल का इस्तेमाल करके तस्वीर की जानकारी उसका इस्तेमाल करने वाले को ऑडियो के जरिये दे देगी। इस दौरान चाहे आप ऑनलाइन कुछ और कर रहे हों या फोटो, टेक्स्ट मैसेज के अलावा सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर देख रहे हों तो भी एंड्रॉयड का स्क्रीन रीडर इमेज की जानकरी ऑडियो के जरिये सुना देगा।

ये भी पढ़ें :  माँ वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन खुलेंगे पुरानी गुफा के कपाट

ऑफलाइन मैप्स वीयर ओएस
इसमें आप वीयर ओएस पर गूगल मैप पर ऑफलाइन मैप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आपकी घड़ी आपके फ़ोन पर डाउनलोड किए गए मैप को एक्सेस कर सकेगी। वहीं जब आप वापस ऑनलाइन हों तो दो नए शॉर्टकट आपको अपनी आवाज से रास्ता तलाशने का काम करेंगे और इसे बारे में बताएंगे।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश आगमन से पूर्व किया अभिनंदन

लिसिन टू पेजेज इन क्रोम
ये फीचर उन लोगों के लिए लाभकारी है जो स्क्रीन पर पढ़ने की जगह पर सुनना पसंद करते हैं। इसके जरिये आप क्रोम में पेज को सुन सकते हैं। इसमें आप अपने सुनने की गति, आवाज की अलग-अलग टाइप को सेलेक्ट करने के साथ ही भाषा भी अपने अनुसार चयनित कर सकते हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment