राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. आलोक चौबे को कुलगुरू नियुक्त किया

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के होंगे नये कुलगुरू

भोपाल 
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट का कुलगुरू प्रो. आलोक चौबे को नियुक्त किया है। प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति मध्यप्रदेश, भोपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी प्रो. आलोक चौबे को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि के लिए कुलगुरू नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इनकी सेवा शर्तें एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम- 1 के अनुसार शासित होंगी।

ये भी पढ़ें :  मोहन कैबिनेट: क्षिप्रा नदी को निर्मल एवं प्रवाहमान बनाये रखने सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के लिए 614 करोड़ 53 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment