राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में ध्वज फहराया

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राजभवन में ध्वज फहराया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आदान-प्रदान किया। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिष्ठान भी वितरित की गई।

ये भी पढ़ें :  एमपीसीएसटी में एनजीओ के लिए प्रस्ताव लेखन में समस्या कथन की पहचान पर हुई कार्यशाला

राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, परिसहाय द्वय शशांक, अतुल शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी अभिलाष भलावी सहित राजभवन के सभी विभागों, सुरक्षा बलों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment