गुजरात टाइटन्स का धमाका: लखनऊ को उसी के घर में 7 विकेट से हराया

लखनऊ. 
गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। 165 रन का टारगेट गुजरात ने 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत थी जबकि लखनऊ को इस सीजन की यह दूसरी हार थी। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

ये भी पढ़ें :  अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाज हैं, उन्हें जल्द आउट करना होगा — ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैट कुहनेमन

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए।लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली।उनके अलावा निकोलस पूरन ने 19 रन और अब्दुल समद ने 18 रन बनाए।अंत में मोहम्मद शमी (12*) और आवेश खान (4*) ने छोटी-छोटी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 164 तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें :  Global Food Crisis Warning: 2027 में मंडरा रहा खाद्य संकट! JP Morgan ने बताया बड़ा खतरा, ये 5 कारण बनेंगे ‘विलेन’

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।उनके अलावा अशोक शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली. बता दें कि 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम की शुरुआत अच्छी रही।शुभमन गिल और जोस बटलर ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।गुजरात टाइटंस की तरफ से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए।उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की शानदार पारी खेली।वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन और राहुल तेवतिया ने 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश सिंह राठी को 1-1 विकेट मिला।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment