2 जून से बनेगा हंस राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

 ज्योतिष के अनुसार, जब बृहस्पति ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करते हैं, तो हंस राजयोग बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 2 जून को कर्क राशि में जाएंगे और 31 अक्टूबर तक वहीं रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. खासतौर पर 3 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है, जिनकी किस्मत इस दौरान चमक सकती है.

क्या होता है हंस महापुरुष राजयोग?
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, हंस राजयोग बहुत ही शुभ योग माना जाता है. यह पंचमहापुरुष योगों में से एक है. जब कुंडली में बृहस्पति (गुरु) मजबूत और खास स्थिति में होते हैं, तब यह योग बनता है. इस योग के बनने से व्यक्ति को मान-सम्मान, धन, ज्ञान और सुख-समृद्धि मिलती है. जब बृहस्पति अपनी खुद की राशि धनु या मीन में हों या अपनी उच्च राशि कर्क में हों और कुंडली के केंद्र भाव में बैठे हों, तब हंस राजयोग का निर्माण होता है. तो आइए जानते हैं कि 2 जून को बनने जा रहे हंस राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा.

ये भी पढ़ें :  माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पांचवी और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए नए सिरे से रूपरेखा की तैयार

कर्क राशि (Cancer)
इस समय बृहस्पति आपकी ही राशि में उच्च अवस्था में रहेंगे, इसलिए सबसे ज्यादा लाभ आपको ही मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी. जो लोग शादी का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. व्यापार में फायदा होगा और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं.

ये भी पढ़ें :  कार्तिक, अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, आलिया भट्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. अचानक धन लाभ के मौके बन सकते हैं. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी बदलने या नई नौकरी मिलने के योग हैं. बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है और कानूनी मामलों में भी सफलता मिल सकती है.

ये भी पढ़ें :  जैसलमेर में भीषण हादसा: कार में लगी आग, चार दोस्तों की जलकर मौत

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों के लिए यह समय खुशखबरी लेकर आ सकता है. आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा. घर या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. विवाह से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा. विदेश जाने या वहां नौकरी मिलने के भी संकेत हैं. परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment