वो यही सोचता रहेगा कि भारतीय टीम…— आर. अश्विन ने इस खिलाड़ी को ‘भ्रम’ से बाहर लाने की उठाई मांग

नई दिल्ली
पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को वॉशिंगटन सुंदर की टीम में भूमिका को स्पष्ट करना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो यह ऑलराउंडर इसी गफलत में रहेगा कि आखिर उसकी भूमिका क्या है। अश्विन ने कहा कि वॉशिंगटन को गेंदबाज़ी ऑलराउंडर माना जाना चाहिए और उन्हें पूरे ओवर दिए जाने चाहिए जिससे बल्लेबाजी में भी उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में केवल सात ओवर फेंके और अभी तक उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें :  कप्तान पर गंभीर आरोप: जूनियर खिलाड़ियों संग करती थीं बदसलूकी, तेज गेंदबाज का खुलासा

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘एक बार जब आपने वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में रखने का फैसला कर लिया, तो आपको उनकी भूमिका एक गेंदबाज के रूप में देखनी होगी जो बल्लेबाजी भी कर सकता है। आपको उन्हें उनके कोटे के सारे ओवर करवाने होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लगातार गेंदबाजी करने पर ही उनकी (वॉशिंगटन) मानसिकता एक ऐसे गेंदबाज की होगी जो बल्लेबाजी भी कर सकता है। अगर वह सिर्फ बल्लेबाजी और कुछ ओवर गेंदबाजी करेगा तो वह यही सोचता रहेगा कि आखिर टीम में उसकी भूमिका क्या है। उसे इस स्थिति में नहीं छोड़ना चाहिए और टीम को उसकी उचित भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए।’’

ये भी पढ़ें :  प्रो लीग में खराब प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए एक चेतावनी : श्रीजेश

भारत दूसरे वनडे में 358 रन का बचाव करने में नाकाम रहा और दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज बराबर कर ली। पहले वनडे में भारत ने 348 रन बनाए थे और यह मैच 17 रन से जीता था। अश्विन का मानना ​​है कि हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में भारतीय टीम को एक अदद फिनिशर की कमी खल रही है। अश्विन ने कहा, ‘‘भारत ने पहले दोनों वनडे में भी बल्लेबाजी से अच्छा फिनिश नहीं किया। हमारे पास हार्दिक पांड्या जैसा फिनिशर नहीं है, तो नीतीश कुमार रेड्डी जैसा बल्लेबाज क्यों नहीं खेला।’’

ये भी पढ़ें :  हरमनप्रीत कौर ने 1 करोड़ का त्याग किया, MI ने दूसरी पोज़िशन पर रिटेन किया

उन्होंने वॉशिंगटन की जगह नीतीश को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता नहीं है कि वे ऋषभ पंत को फिनिशर के तौर पर देख रहे हैं या नहीं। भारत बल्लेबाजी में अच्छी तरह से फिनिश नहीं कर पा रहा है तो ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर की जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को खिलाना चाहिए।’’

Share

Leave a Comment