Heat Wave Alert : झुलसाएगी गर्मी! बंगाल-बिहार समेत इन राज्यों में लू की आशंका, मौसम विभाग जारी की चेतावनी….

 

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, 14 अप्रैल, 2023

 

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया था।

ये भी पढ़ें :  CG Weather Update : झुलसाने वाली गर्मी के लिए हो जाएं तैयार! कल से और बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में लू की आशंका

आईएमडी के अनुसार, इस अवधि के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक लू के दिनों की उम्मीद है। गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार (17 अप्रैल), उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) तक और बिहार में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान वर्तमान में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

ये भी पढ़ें :  BIG BREAKING : दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देश ने खोया एक महान नेता और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी अर्थशास्त्री

1901 के बाद फरवरी सबसे गर्म

मौसम विभाग ने बताया कि साल 2023 में फरवरी का महीना 1901 के बाद सबसे गर्म महीना था। हालांकि, मार्च के महीने में हुई बारिश से तापमान नियंत्रण में आया। पिछले साल 2022 में मार्च का महीना 121 सालों में सबसे गर्म और सूखा था। इसी साल अप्रैल का महीना 1901 के बाद से तीसरा सबसे गर्म महीना साबित हुआ।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment