छत्तीसगढ़ में चढ़ा गर्मी का पारा, अगले 48 घंटे में प्रदेश के इन जिलों में लू चलने की संभावना

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 02 जून, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के लिए मौसम विभाग ने लू की चेतावनी दी है। साथ ही, 48 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इनमें राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, जांजगीर चांपा, रायगढ़, महासमुंद और मुंगेली आदि मैदानी जिले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  Jashpur News : एक की परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटके मिले 4 लोगों के शव

 

गर्म हवाओं के कारण गर्मी बढ़ने की आशंका

बता दें कि प्रदेशभर में जून के पहले ही दिन तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। फिलहाल प्रदेश में गर्म हवाओं के कारण गर्मी बढ़ने की आशंका है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति भी बन सकती है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में मानसून इस वर्ष देरी से दस्तक के देगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में मानसून 16 जून तक दस्तक देगा।

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Masoon Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में होगी चर्चा

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment