ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर समेत अनेक स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल
 मध्य प्रदेश के उत्तरी संभागों में एक बार फिर भारी बारिश की झड़ी लग सकती है। झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। हालांकि, यह अगले चौबीस घंटे के दौरान कमजोर पड़ेगा, लेकिन इसका सबसे अधिक असर मध्य प्रदेश के उत्तरी संभाग जैसे ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर में देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि अन्य संभाग के जिलों में इसका असर थोड़ा कम रहेगा, लेकिन अधिकांश जगह वर्षा होगी। इससे पहले सोमवार को प्रदेश के सतना जिले में जमकर बारिश हुई। वहीं धूप निकलने की वजह से राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जो 32.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें :  गांव-गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को करें जागरूक, जिससे अधिक से अधिक पशुपालक अपने पशुओं का करा सकें टीकाकरण

अगले 24 घंटों में कहां-कहां भारी बारिश का अलर्ट

    सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री पचमढ़ी में रहा।
    अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी संभाग के जिले सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज समेत अनेक स्थानों पर अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट किया गया है।
    वहीं सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी आदि संभागों में भारी वर्षा और भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़ आदि संभागों में कहीं-कहीं वर्षा होगी।

ये भी पढ़ें :  नए साल के जश्न की धूम, घर-घर में पार्टी का खुमार छाया, इसकी झलक ऑनलाइन ऑर्डर प्लेटफॉर्म्स पर साफ नजर आई ...

रतलाम जिले में कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, रतलाम जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। हर दिन मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शहर सहित अंचल में दिनभर मौसम साफ रहने से सभी ने राहत महसूस की।

दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment