धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

धार 

जिले के तिरला थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटे के पास मजदूरों से भरी पिकअप वाहन और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ यह हादसा

ये भी पढ़ें :  हर घर का डिजिटल पता उपलब्ध कराने का प्रोजेक्ट इसी माह शुरू

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 30–35 मजदूर सवार थे, जो अमझेरा की ओर जा रहे थे। रात करीब 8:15 से 8:20 बजे के बीच अचानक पिकअप वाहन असंतुलित हुआ और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई, जिससे उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए।

ये भी पढ़ें :  युग परिवर्तन का अकाट्य सिद्धांत - मूल सुधार और भूल सुधार : मंत्री पटेल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment