शाजापुर में होटल का शौचालय गिरा, नीचे खड़ी स्कूटी चकनाचूर

शाजापुर 

मध्य प्रदेश के शाजापुर में बुधवार सुबह एक होटल की पहली मंजिल पर बना शौचालय अचानक गिर गया. इससे नीचे खड़ी एक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई मौजूद नहीं था. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है.

ये भी पढ़ें :  एक नवंबर को CM करेंगे घोषणा, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

नईसड़क स्थित महाराजा होटल पीली मिट्टी से बना है और काफी जर्जर स्थिति में है. स्थानीय निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि तीन साल पहले होटल की टीन शेड छत हवा में उड़कर सड़क पर गिर चुकी है. 

इसके बावजद भी होटल प्रबंधन की तरफ से कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन और होटल प्रबंधन को इसकी शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. 

ये भी पढ़ें :  स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में ट्विन स्ट्रिंग्स बैंड की म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने श्रोताओं को झूमने पर किया मजबूर

 होटल की गली में कई आवासीय मकान हैं और होटल के एसी यूनिट्स भी बाहर लगे हुए हैं, जो गिरकर किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं. इस पर स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि होटल का यह निर्माण अवैध है और इसे हटाने की कार्रवाई होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें :  दिल्ली से लौटे सीएम विष्णुदेव साय, विकास और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

होटल मैनेजर सौरभ गुप्ता ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सड़क पर गिरे मलबे को जल्द से जल्द हटाने की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही घटना की सूचना मिलने पर नगरपालिका की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment