सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने को लेकर भारी विवाद, घायल तीन लोग अस्पताल में भर्ती

जबलपुर

शहर के रद्दी चौकी इलाके में बीती रात सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने को लेकर भारी विवाद हो गया। तू तू- मैं मैं से शुरू विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। चाकू से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें :  रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने पर भोपाल मंडल में ऊर्जा संरक्षण हेतु अभिनव पहल

दरअसल बीती रात रद्दी चौकी इलाके में एक नाले के पास सार्वजनिक जगह पर पेशाब कर रहे हैं एक युवक को कुछ लोगों ने पहले वहां पेशाब करने से रोका लेकिन जब मना करने पर भी युवक नहीं माना तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने यूवक से गाली गलौज करना शुरू कर दी और देखते ही देखते उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब युवक को बचाने दो अन्य लोग आए तो आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 11 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होगी

करीब आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी ने मिलकर तीनों युवकों के नाक, मुंह और शरीर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर गोहलपुर थाना पुलिस ने मामला कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment