कोरबा में जंगली सुअर का शिकार करने गए शिकारी की करंट लगने से मौत

 कोरबा

वन विभाग से महज 20 किलोमीटर दूर गोढ़ी जंगल मे जंगली जानवरों का शिकार करने के करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था। इसकी चपेट में आने से एक शिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  CG Politics : 'कांग्रेस को खून की होली पसंद है'; गौरव भाटिया बोले- गांधी चालीसा पढ़ना छोड़कर संविधान पढ़ें भूपेश बघेल

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे कुछ ग्रामीण जंगल में पुटु निकालने गए थे। इस दौरान उनकी नजर बिजली के तार पर पड़ी। पास में जाकर देखा तो नीचे एक लाश पड़ी थी, जिसे देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। वहीं, इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लिखा पत्र, जानिए क्या है वजह

बताया जा रहा है कि गोढ़ी (30) निवासी रामलाल कंवर गांव में ही रहने वाले अन्य लोगों के साथ जंगली सुअर का शिकार करने गया हुआ था। शिकार करने के लिए जंगल से गुजरे 11 केवी प्रवाहित तार से जंगल मे जाल बिछाया गया था। इसकी चपेट में आने से रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी उसके साथी भाग गए।  

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कवर्धा में हुआ स्कूल स्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट, दुर्ग जोन ने जीता गोल्ड मैडल

सिविल लाइन थाना में पदस्थ अश्वनी निरंकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां रामलाल कंवर की लाश पाई गई। घटनास्थल के पास से करंट प्रवाहित तार, मोबाइल और डंडे बरामद किए गया है। रामलाल शादीशुदा था और उसकी उसकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। वह इंडस्ट्रियल एरिया के दाना फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment