Big Breaking : Corona पर एक्शन मोड में केंद्र सरकार…आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

न्यूज़ राइटर नेशनल डेस्क, 7 अप्रेल 2023

 

देश में गुरुवार को 195 दिनों के बाद कोरोना के 5,335 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना मामलों की इसी बढ़ती रफ्तार को देखते हुए अब केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज दोपहर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

ये भी पढ़ें :  भोपाल : RSS प्रमुख मोहन भागवत, विद्या भारती प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

 

स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीन पवार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते केंद्र ने कोविड-19 पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नियमित रूप से दिशा-निर्देश जारी किए हैं और इसी को देखते हुआ आज बैठक रखी गई है। वहीं, पीएम मोदी भी कोरोना को लेकर पहले सभी राज्यों के साथ समीक्षा बैठक कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  Morena News : सभी मोड़़ा-मोड़ी अंदर’ फिर शुरू हुआ धांय-धांय, मुरैना जिले के एक गांव में खूनी खेल, एक ही परिवार के एक के बाद एक गिरा दी 6 लाशें

 

कोरोना के चलते कर्नाटक और महाराष्ट्र से दो-दो लोगों की मौतें भी हुई हैं। केरल और पंजाब से एक-एक मौत की सूचना मिली है। इसके अलावा केरल ने कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में सात मामले जोड़े हैं।

ये भी पढ़ें :  भिलाई इस्पात संयंत्र के कोकोवन डिपार्टमेंट में लगी आग

बता दें कि इस बीमारी से अब तक देश में 4,47,39,054 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.06 प्रतिशत है। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 3.32 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.89 प्रतिशत दर्ज की गई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment