Morena News : सभी मोड़़ा-मोड़ी अंदर’ फिर शुरू हुआ धांय-धांय, मुरैना जिले के एक गांव में खूनी खेल, एक ही परिवार के एक के बाद एक गिरा दी 6 लाशें

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, मुरैना/ग्वालियर, 05 मई, 2023

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 6 लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के विवाद के कारण हत्या की गई है। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक सारेआम गोलियां चलाता दिख रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वायरल वीडियो के अनुसार, पहले एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष वालों को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष के लोग बंदूक लेकर आते हैं और फायरिंग करने लगते हैं। जिसके बाद 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है।

वायरल वीडियो में आवाज आ रहा है कि मोड़ा-मोड़ी (लड़का-लड़की) सभी अंदर चले जाओ। इसके बाद धांय-धांय फायरिंग की आवाज आती है। हाफ पैंट पहने एक युवक आता है और फायरिंग शुरू कर देता है। युवक करीब 5 से 6 राउंड गोली चलाता है

ये भी पढ़ें :  बड़ी ख़बर : रायपुर से आया सनसनीखेज मामला...किराए के मकान में मिला युवती का क्षत विक्षप्त शव...साथ में कई दिनों तक रहा युवक...हैरान कर देने वाली ख़बर

 

महिलाएं भी कर रही हैं हमला

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलाने वाले युवक के साथ कुछ महिलाएं भी हैं। ये महिलाएं दूसरे पक्ष पर पत्थर से हमला कर रही हैं। हालांकि इस दौरान एक और युवक बंदूक लेकर आता है लेकिन वो फायरिंग नहीं करता है। थोड़ी देर बाद सड़क पर लाशें दिखाई देती हैं। कुछ महिलाओं के रोने की भी आवाज आती है। वहीं, फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो जाता है।

 

लेपा गांव की घटना

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Election : कांग्रेस की चुनावी तैयारियाँ तेज... सितंबर में बड़े नेताओ का होगा छत्तीसगढ़ दौरा, सूत्रों के हवाले से खबर

घटना मुरैना जिले के लेपा गांव की है। इस गांव में रहने वाले रंजीत तोमर व राधे तोमर के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। पहले भी इस परिवार के लोगों के बीच खूनी झड़प हो चुकी है। लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। भिड़ोसा गांव, कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर का गांव है। दोनों गांवों के बीच की दूरी ज्यादा नहीं है।

 

जमीनी विवाद के कारण बागी हुए थे पान सिंह तोमर

बता दें कि पान सिंह तोमर भी जमीनी विवाद के बाद बागी हुए थे। कभी सेना में रहकर देश के लिए मेडल जीतने वाले पान सिंह तोमर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। जिसके बाद पान सिंह तोमर ने बंदूक उठा ली थी। पान सिंह तोमर के पड़ोसी गांव में हुए इस हत्याकांड के बाद एक बार फिर से लोग पान सिंह तोमर को याद करने लगे हैं। दिमनी विधानसभा सीट से विधायक रवीन्द्र तोमर भी भिड़ोसा गांव के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें :  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

आरोपी गांव छोड़कर फरार

घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि लेपा गांव में हुई इस खूनी संघर्ष के बाद गांव में दहशत का माहौल है। दोनों परिवारों के बीच 2013 से विवाद चल रहा है। 10 साल पहले हुई खूनी झड़प में धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की हत्या हो गई थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment