भोपाल में देर रात 699 पुलिसकर्मियों के तबादले, आधी रात हुए ताबड़तोड़ तबादले, 5 साल से जमे थे कई

भोपाल
 पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले 37 थानों में 5 साल से अधिक समय से जमे 699 पुलिसकर्मियों का देर रात तबादला कर दिया गया है, जिसमें उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। ऐसा एक ही थाने और संभाग में लंबे समय से जमे होने की वजह से सामने आ रही शिकायतों के चलते किया गया है, ताकि थानों में नए पुलिसकर्मियों को पदस्थ किया जा सके।

ये भी पढ़ें :  डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बयान: सपा सरकार में अस्पतालों की हालत तबेला जैसी थी

37 थानों पर हुई कार्रवाई

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आने वाले 37 थानों में यह कार्रवाई की गई है। देर रात 699 पुलिस कर्मियों की तबादला सूची जारी की गई। इसमें ऐसे पुलिसकर्मी जो एक ही संभाग में अथवा एक ही थाने में 5 साल और इससे अधिक समय से थे, उन्हें इधर से उधर किया गया है। ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों में शहर के 30 उप निरीक्षक, 56 सहायक उप निरीक्षक, 313 प्रधान आरक्षक और 301 आरक्षक शामिल हैं।
एक ही थाने में जमे थे पुलिसकर्मी

ये भी पढ़ें :  सम्पत्ति कर, जल प्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार में अधिभार में छूट

पुलिस विभाग में हुए इस ट्रांसफर को लेकर कहा जा रहा है कि एक ही थाने में लंबे से जमे होने की वजह से कई शिकायतें सामने आ रही थी जिसके चलते इस पर संज्ञान लिया गया। जिन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए गए है उनमें ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल है जिनका पहले भी इन थानों से ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन बाद में फिर से ये उसी थाने में पदस्थ हो गए थे। ऐसी समस्या प्रदेश भर में सामने आई जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए थे, कि लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर कर नए पुलिसकर्मियों को थानों में पदस्थ किया जाए।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment