ग्वालियर में एक महिला ने अपनी बहन के देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, आरोपित ने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया

ग्वालियर
जनकगंज थाना क्षेत्र के शंकर कालोनी की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंच कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। जनकगंज थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वर्ष 2021 में पति से उसकी अनबन रहने लगी। इस दौरान उसकी बहन का देवर रामलखन खटीक उससे संपर्क बढ़ाने लगा और घर भी आने जाने लगा। पति से विवाद होने की बात पर महिला को सहानुभूति देकर उसका भरोसा जीता और शादी करने का वादा कर दिया।
 
जल्द शादी का किया था वादा
पहले उसने पति से तलाक लेने का दवाब बनाया, फिर एक दिन महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपित ने उससे जल्द शादी का वादा कर दिया। लेकिन इस दौरान वह महिला के साथ गलत काम करता रहा।

ये भी पढ़ें :  28 नवंबर 2025 राशिफल: किसका दिन चमकेगा और कौन रहे सावधान?

बेटी का जन्म हुआ तो मारने की धमकी दी
महिला के कुछ समय बाद एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने के बाद अब आरोपित ने उससे शादी करने से मना कर दिया। महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपित ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपित फरार है।

ये भी पढ़ें :  मणिपुर सरकार ने बढ़ते तनाव और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पूरे राज्य में 5 दिन के लिए बंद किया इंटरनेट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment