कोंडागांव में एसीबी ने नायब तहसीलदार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

कोंडागांव

भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB-EOW की कार्रवाई लगातार जारी है. कोंडागांव में एसीबी ने नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. प्रार्थी राधाकृष्ण देवांगन से भूमि को बेजा कब्जा से मुक्त कराने के बदले नायब तहसीलदार ने पैसे की डिमांड की थी.

ये भी पढ़ें :  महारानी अहिल्याबाई होलकर ने समाज में प्रशासन, न्याय और जनकल्याण की अनुकरणीय व्यवस्था एवं उदाहरण प्रस्तुत किए : मुख्यमंत्री साय

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने आवेदन दिया था. इस कार्य के बदले में नायब तहसीलदार ठाकुर ने उनसे 15,000 रुपए की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी. एसीबी की टीम ने ट्रैप कर नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. एसीबी की टीम आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment