पाकिस्तान में ब तो हिंदू मंत्री भी सुरक्षित नहीं, सिंध में हिंदू राज्य मंत्री पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ बर्बरता की खबरें लगातार आती रहती हैं। अब तो हिंदू मंत्री भी पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान के सिंध में हिंदू राज्य मंत्री पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। हमलावर सरकार की विवादास्पद सिंचाई नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इससे दक्षिणी प्रांत में सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण नदियों का बहाव कम हो जाएगा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार में धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खील दास कोहिस्तानी शनिवार को प्रांत के थट्टा जिले से गुजर रहे थे, तभी उनके काफिले पर टमाटर और आलू फेंके गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले में खील दास को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रधानमंत्री शहबाज ने हमले की कड़ी निंदा की और उन्हें घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें :  नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह ने 4 बार के पीएम ओली को हराया, RSP अगली सरकार बनाने को तैयार

उन्होंने कहा, "जनप्रतिनिधियों पर हमला अस्वीकार्य है। घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।" कोहिस्तानी सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सदस्य हैं और प्रदर्शनकारियों ने पार्टी की संघीय सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। संघीय सूचना मंत्री अत्ता तरार ने भी घटना का संज्ञान लिया और इसे हमला घोषित किया। उन्होंने सिंध के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम नबी मेमन से घटना का ब्योरा मांगा और संघीय आंतरिक सचिव से रिपोर्ट मांगी। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने भी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की। अपने बयान में उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने हैदराबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को हमले में शामिल बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने और रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। नेशनल असेंबली की वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्तिगत विवरण के अनुसार, कोहिस्तानी सिंध के जामशोरो जिले से हैं और वह पहली बार 2018 में पीएमएल-एन के टिकट पर संसद सदस्य चुने गए थे।

ये भी पढ़ें :  डोनाल्ड ट्रंप आज शपथ लेने वाले हैं, ट्रंप पहले ही दिन जारी करेंगे 200 आदेश, बॉर्डर इमरजेंसी हो सकती है घोषित

पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद, उन्हें 2024 में फिर से चुना गया और उन्हें राज्य का मंत्री बनाया गया। सरकार ने घोषणा की है कि ग्रीन पाकिस्तान पहल के तहत चोलिस्तान क्षेत्र में भूमि की सिंचाई के लिए पंजाब प्रांत में छह नहरों के निर्माण का प्रस्ताव है। यह एक ऐसी परियोजना है जिसे शक्तिशाली सेना, संघीय सरकार और पंजाब प्रांतीय प्रशासन का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, सिंध में विभिन्न दल और राष्ट्रवादी समूह इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं और दलील दे रहे हैं कि नहरों के कारण पानी का बहाव कम हो जाएगा और प्रांत में सिंचाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हमलावर प्रस्तावित नहरों का विरोध कर रहे थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment